Saturday, December 22, 2012

अहसास


अहसास भी बड़ा अजीब है
होता बड़ा करीब है
हो भले ही हजारों सुख करीब हमारे
फिर भी पिछले दुखों का अहसास जरुर होता अंदर हमारे
चाहे हो दुखो का पहाड़ हजार
पर पिछले सुखों का अहसास और करार
साथ ही आने वाले सुखो का भी  होता है अहसाह
साथ रहने का अहसास तो बिछड़ने का भी अहसाह
आखिर क्या है ये अहसास
जब गहराइयों में उतर कर देखा तो पाया
कि जैसे जीवन जीने के लिए साँस है
कुछ पाने के लिये एक आस है
कृष्ण के लिये रास है और कह दो अगर तो
अहसास कुछ नहीं ये तो पाने कि एक प्यास है और खो देने का आभास है......

खुशियाँ

पता नहीं जिंदगी में कब वो मुकाम आये
जहाँ पहुँच कर देखू और सब मुस्कुराते हुए पाए जाये
बाँट पाया जितनी खुशी, मैंने बाँट दी,
देखना अब है यारों
कि कितनी खुशियाँ किसने बटोर ली
बिना भेदभाव बांटी थी मैंने ततो सबको
देंखुंगा लौट कर तो पता चलेगा
कि कौन खुशियाँ बटोर कर भी खुश नहीं है
और कोई मुझे खुशियाँ बांटते देखकर ही खुश है
कोई मुझे खुशियाँ बांटते देखकर ही खुश है

तक़दीर


तक़दीर का खेल भी बड़ा अजीब होता है
कोई अपना तो कोई बेगाना  होता है
एक पल में मिलती हैं खुशियाँ हजार
दूसरे ही पल दुखों का सागर होता है
ऐसा  नहीं की हार के आलावा कुछ नहीं है इस सागर के पार
सागर पार करना ही जीत है मेरे यार
दुःख सुख का क्या है,
आते है जाते है जीवन में बार बार
हालत बदलते है बार बार
नहीं बदलता अगर कुछ तो वो है सिर्फ प्यार सिर्फ प्यार ...............

Wednesday, July 4, 2012

Thoughts

योद्धा सिर्फ वे नहीं होते जो लड़ते हैं
They are not only warriors who fight
जो चुप रह कर हिम्मत के साथ जीवन की परेशानियों का सामना करते है वे भी योद्धा होते है
By remaining silent, with the courage to face life's problems that they are also warriors.........

Saturday, May 12, 2012

Power in a Word

Meaning of word depends on their use. So we should use
Right Word 4 Right Person, @ Right Time, @ Right Place and with the Right Expression.


@ Vijay Nama (http://vijaynama.blogspot.in/)